गुरु पूर्णिमा पर दिग्विजयनाथ पी.जी. कॉलेज में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिग्विजयनाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर में एक भव्य गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने अपने अभिभावक स्वरूप प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह का तिलक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सिंह ने अपने संबोधन में सभी उपस्थितजनों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के इस आत्मीय प्रयास से मैं अत्यंत अभिभूत हूँ। गुरु के प्रति आपके सम्मान ने मेरे हृदय को गहराई तक स्पर्श किया है लेकिन गुरु दक्षिणा के रूप में मेरी आपसे यह विनम्र अपेक्षा है कि आप सभी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करें। हम सबका यह सामूहिक प्रयास ही हमारे महाविद्यालय को निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर करेगा। मैं चाहता हूँ कि हम अपने शैक्षणिक प्रयासों और जागरूकता से समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएं और इस तरह अपने अभिभावक पूज्य महाराज को सच्ची गुरु दक्षिणा अर्पित करें। इस आयोजन में कॉलेज के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से डॉ. राम प्रसाद यादव, डॉ. पवन कुमार पाण्डेय, आशुतोष दुबे, संतोष त्रिपाठी, अंकित सिंह, अजय शर्मा, बृजेश विश्वकर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, नवीन सिंह सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा के इस शुभ अवसर ने सभी को गुरु-शिष्य परंपरा की स्मृति दिलाई और महाविद्यालय के वातावरण को आदर एवं श्रद्धा से अनुप्राणित कर दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

1 hour ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

3 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

3 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

5 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

5 hours ago