आई०जी० रेंज के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चलाया भोपू अभियान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आईजी रेंज जे०रविंदर गौड ने मण्डल के चारों जिलों में पुलिस को भोंपू अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है,जिसके तहत पुलिस अपने थाना क्षेत्र में जाकर ऐसे गम्भीर अपराधों में लिप्त अपराधियों पर भोंपू बजाकर मोहल्ले वालों को इनके आपराधिक कृत्यों से अवगत कराएगी।साथ ही इन अपराधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए अपील करेगी।इस निर्देश के तहत रविवार को कोतवाली पुलिस अपने थाना क्षेत्र के दो अपराधियो के घर पहुचकर भोंपू अभियान की शुरुआत किया।आपको बता दे की ठंड के समय संपत्ति संबंधी अपराधों को रोकने के लिए, यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना क्षेत्र के जो भी अपराधी गंभीर अपराधों में लिप्त हैं उनके घर पहुचकर पुलिस भोपू के माध्यम से मोहल्ले वालों को इनके अपराधों के बारे में जानकारी देगी।इस अभियान के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र के दो अपराधियों के घर पहुंचकर इन दोनों के अपराधो की जानकारी मुहल्ले वालो को भोपू के माध्यम से दिया गया।इस दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सच्चिदानंद बैंड के पीछे रहने वाले रोहित यादव पुत्र अशोक यादव के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 239/14 धारा 392 और 236/23 धारा 392 के तहत मुकदमा पंजीकृत है।जिसके तहत इसके घर मुनादी कराई गई।वहीं दूसरे अपराधी नमन गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र गुप्ता जो इमामबाड़ा उत्तरी फाटक का रहने वाला है।इसके खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा अपराध सख्या 236/23 धारा 392 व 506 आईपीसी दर्ज हैं।जिसके तहत कोतवाली पुलिस इसके घर पहुंचकर भोपू के माध्यम से इसके आपराधिक कृत्यों की जानकारी मोहल्ले वालों को भोपू के माध्यम से दिया, साथ ही लोगों से अपील करते हुए बताया गया कि अगर कही भी यह अपराधी दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दे।इस मौके पर कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राय,आशीष कुमार पांडेय चौकी प्रभारी बक्शीपुर सहित अन्य पुलिसकर्मी व महिला कांस्टेबल मौजूद रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

47 minutes ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

47 minutes ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

47 minutes ago

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

2 hours ago

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

2 hours ago

गौशाला अव्यवस्था पर महाराजगंज में सड़क पर उतरे संगठन

गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

2 hours ago