डीएम के निर्देश पर कूटरचित अभिलेखों के सहारे बैनामा करने-कराने वालों पर गवाहों सहित मुकदमा दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश ने बताया है कि जिलाधिकारी के जनता दर्शन में कार्यालय, उप निबन्धक, मेहदावल एवं कार्यालय उप निबन्धक, धनघटा में कूटरचित अभिलेख तैयार कर बैनामा करने का एक-एक प्रकरण आया था। जिसकी जांच जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) से करायी गयी। जांच में स्पष्ट हुआ कि कूटरचित अभिलेख तैयार कर बैनामा किया गया है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यालय, उप निबन्धक, मेहदावल में विक्रेता तुलसीराम उर्फ नाथूराम बनकर कोई अन्य व्यक्ति द्वारा बैनामा किया गया है। जिसमे अभिलेख (आधार कार्ड) में कूटरचना कर अपना नाम अंकित करके फर्जी बैनामा किया गया है।
इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी की जांच में पाया गया कि कार्यालय, उप निबन्धक, धनघटा में निर्मला देवी द्वारा अभिलेख (खतौनी) में कूट रचना कर अपना नाम अंकित कराके फर्जी बैनामा किया गया है।
उक्त के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा उप निबन्धक कार्यालय मेहदावल एवं धनघटा में कूटरचित अभिलेख प्रस्तुत करने एवं सम्पत्ति हडपने के सम्बन्ध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु उप निबंधक को निर्देशित किया गया तथा इसकी सूचना से प्रभावित पक्षों अवगत कराया गया।
तत्क्रम में मेहदावल थाने में राधेश्याम पुत्र प्रभुनाथ, पटेश्वरी पुत्र गनपत, प्रभात सिंह पुत्र रामनयन सिंह, संतोष कुमार पुत्र क्षिनकान, तुलसीराम, हकीकुल्लाह पुत्र जिल्ले एवं चंद्रशेखर चौधरी के नाम प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है।
इसी प्रकार धनघटा थाना में निर्मला देवी पत्नी रामवृक्ष, छोटेलाल पुत्र योगेंद्र, त्रिलोकीनाथ पुत्र जगदीश, त्रिभुवन पुत्र श्रीराम, बृजमोहन पुत्र महेंद्र के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करा दी गई है। शीघ्र जांच कर दोषी व्यक्तियों को दण्डित कराने की कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

3 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

4 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

4 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

4 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

6 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

7 hours ago