डीएम की पहल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का शैक्षणिक टूर का हुआ आयोजन

चिड़ियाघर, नौका विहार और तारामंडल का किया भ्रमण

शैक्षणिक टूर से प्रसन्न छात्राओं ने कहा ‘थैंक यू डीएम अंकल’

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

रविवार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, भाटपाररानी की छात्राओं के लिए बेहद ख़ास रहा। इस बार उन्हें क्लासरूम की किताबी दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया से रूबरू होने का मौका जो मिला है। अभी तक किताबों में ही दिखने वाले शेर, गैंडा, भालू, हिरन, लकड़बग्घे, घड़ियाल, कई तरह की पक्षियां, एक्वेरियम की रंग-बिरंगी मछलियां, अनेक प्रजाति के साँप सहित अनगिनत जीव-जंतु को प्रत्यक्ष देखकर नन्हीं आंखे रोमांच से भरी जा रही थी। नक्षत्रशाला में चांद-तारों को देखना छात्राओं को एक कभी न भूलने वाला एहसास दे गया।

रविवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की विशेष पहल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भाटपाररानी की 71 छात्राओं को शैक्षणिक टूर पर गोरखपुर स्थित शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणी उद्यान, नौका विहार और नक्षत्रशाला का भ्रमण कराया गया। 20 फरवरी को विद्यालय निरीक्षण के दौरान कक्षा 6 की छात्राओं ने बड़ी मासूमियत के साथ जिलाधिकारी से टूर पर जाने की गुजारिश की थी। जिलाधिकारी ने भी बच्चियों की इच्छा का पूरा ख़्याल रखा और शैक्षणिक टूर का आयोजन कराया।

कक्षा 6 की छात्रा नीलम ने अपने शैक्षिणक टूर के अनुभव को साझा किया। उसने बताया कि उसने जिंदगी में पहली बार शेर, भालू हिरन सहित कई जानवरों को देखा। जानवरों को सामने देखकर उनके बारे में ज्यादा समझ में आया। एक अन्य छात्रा आराध्या ने बताया कि उसे एक्वेरियम की मछलियां सबसे अच्छी लगी। एक साथ इतनी रंग-बिरंगी मछलियां उसने पहले कभी नहीं देखी थी। कक्षा 8 की छात्रा आरोही ने कहा कि तारामंडल ( नक्षत्रशाला) में ब्रह्मांड से जुड़े विभिन्न ग्रहों, चांद-तारों के बारे में कई रोचक जानकारी मिली। अधिकांश छात्राओं ने जीवन में पहली बार गोरखपुर का भ्रमण किया। शैक्षणिक टूर से बेहद खुश सभी छात्राओं ने वीडियो मैसेज के जरिये जिलाधिकारी को थैंक्यू डीएम अंकल का संदेश भी दिया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्रनाथ ने बताया कि शैक्षणिक टूर के माध्यम से छात्राओं को कई तरह की आवश्यक जानकारी मिली है। टूर के दौरान बच्चों के खानपान एवं सुरक्षा के पूरे ध्यान रखे गए हैं। भविष्य में अन्य स्कूलों में भी इसी तरह के शैक्षणिक टूर आयोजित किये जायेंगे।

शैक्षणिक टूर के दौरान वार्डन रानी दीक्षित, पूजा चौरसिया, मीनाक्षी यादव, निशा चौरसिया, कांति देवी विजय कुमार यादव, दीपक यादव, प्रवीण कुमार करोसिया मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

44 minutes ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

52 minutes ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

59 minutes ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

11 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

11 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

11 hours ago