महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महाराजगंज के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित महाराजगंज महोत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल , सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन के साथ जनपद महाराजगंज के सुख शांति और समृद्धि के लिए आयोजित यज्ञ में प्रतिभाग किया।
यज्ञ में जनपद के प्रतिष्ठित उद्यमियों, मीडिया कर्मियों, दिव्यांगजनों, निराश्रित महिलाओं, वनटांगिया, मुसहर, थारू, वृद्धजन, स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न समुदायों ने भी शांति यज्ञ में आहुति अर्पित करते हुए जनपद की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
हवन कार्य कृष्णा नन्द त्रिपाठी, ओमप्रकाश पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, रामकृष्ण त्रिपाठी मुख्य पुजारी माता लेहड़ा देवी मंदिर द्वारा सम्पन्न कराया गया। शान्ति यज्ञ में थारु जनजाति, वनटांगिया, वृद्ध व्यक्ति, मुसहर, स्वतंत्रता सेनानी परिवार, दिव्यांग, सफाई कर्मी, प्रतिष्ठित व्यवसायी, वकील, शहीद परिवार, छात्र-छात्राएं, निराश्रित महिला, खिलाड़ी, मीडिया कर्मी आदि प्रत्येक समूह से 30-30 व्यक्तियों द्वारा कुल पांच हवन कुण्ड पर लगभग 400 प्रतिभागियों द्वारा हवन किया गया। सभी ने जनपद की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रसाद के रुप में फल, पंचामृत, सूक्ष्म जलपान आदि वितरित किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, चेयरमैन सिसवा गिरिजेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…