Categories: Uncategorized

श्रावण के पहले सोमवार को जंगली नाथ मन्दिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के पहले सोमवार को कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मसूदनगर बस्थनवा स्थित पांडव कालीन सिद्धपीठ जंगली नाथ मंदिर में श्रद्धा का जन-सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक का क्रम सुबह तीन बजे से देर शाम तक जारी रहा। दूर-दराज के जिलों से आएं श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव के दर्शन व जलार्पण करते नजर आए। जंगली बाबा मंदिर की ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से जल चढ़ाने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे। पूरे मन्दिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में उप निरीक्षक धूप नारायण मौर्या, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह कांस्टेबल हेमंत कश्यप, हिमांशु सिंह, प्रदीप यादव, अवधेश कुमार, सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

5 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

5 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

5 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

6 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

6 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

6 hours ago