Categories: Uncategorized

किसान के शिक़ायत पर जिला कृषि अधिकारी ने जारी किया खाद विक्रेता को कारण बताओं नोटिस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नवाबगंज यूरिया खाद को लेकर जहां किसान परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ किसानों कि समस्या को देखते हुऐ जिला कृषि अधिकारी आए दिन यूरिया विक्रेताओं के दुकान पर छापेमारी कर निर्धारित रेट बेचने के लिये कह रहे हैं। और महंगे दामों में यूरिया बेचने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार कार्यवाही भी कर रहे हैं। नवाबगंज सीमा क्षेत्र से किसानों के शिकायतों को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खाद की दुकानदारों पर नियमानुसार खाद बेचने की हिदायत भी दे रहे हैं।

जहां नवाबगंज के सीमा क्षेत्र में यूरिया खाद को साइकिल पर लेकर जा रहे किसान से राष्ट्र की परम्परा के संवाददाता ने जब बात किया तो बताया कि मुझे 650 रुपए में मुझे इंटहा के यादव दुकान से खाद मिला है। जिसकी शिकायत लक्ष्मन ग्राम सभा होलिया व उसी ग्राम सभा के संतोष कुमार ने राष्ट्र की परम्परा के संवाददाता के मोबाइल से बात करते हुए कृषि अधिकारी युगल अवस्थी को अपनी शिकायत भी अवगत कराया कि मुझे खाद इंटहा के यूरिया खाद विक्रेता यादव की दुकान से 650 रुपए में मिला है। जिस पर कृषि अधिकारी ने किसान का फोन पर बयान वीडियो को देखकर व सुनकर कृषि अधिकारी ने यूरिया खाद दुकानदार के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए श्री राम ट्रेडर्स (प्रो० राजितराम यादव पुत्र विद्याराम यादव) दुकान स्थल इंटहा विरईगांव, विकास खण्ड नवाबगंज, जनपद-बहराइच द्वारा कृषक लक्ष्मन व संतोष ग्राम होलिया को निर्धारित दर से अधिक दर पर यूरिया उर्वरक बिकी किये जाने की शिकायत तथा इसका विडियो के आधार पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरकों की बिकी किये जाने पर अधोहस्ताक्षरी के आदेशों निर्देशों की अवहेलना बल्कि उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1985 का स्पष्ट उल्लघंन उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 31 के तहत निलम्बित करते हुए बिकी प्रतिबन्धित की जाती है। तथा विक्रेता को निर्देशित किया जाता है कि निर्धारित दर से अधिक उर्वरक बिकी के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करते हुए बिकी सम्बन्धी अभिलेखों का अवलोकन अधोहस्ताक्षरी से कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1985 के प्राविधानों के तहत कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कर नोटिस जारी किया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

2 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

2 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

3 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

4 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

5 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

5 hours ago