हिन्दू महासभा के आह्वान पर मतदाताओं ने दिल्ली में लहराया भगवा राष्ट्रवाद का परचम – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा )अखिल भारत हिन्दू महासभा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भगवा राष्ट्रवाद का परचम लहराने पर दिल्ली के मतदाताओं को बधाई दी है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने मतदाताओं के नाम बधाई संदेश में कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के पाप का घड़ा फूट गया और भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रवाद विजय हुआ। दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के लिए दिल्ली के मतदाताओं को बहुत बहुत बधाई।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार में मतदाताओं के बीच जाकर आम आदमी पार्टी सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए आप के पाप के शासन का अंत करने सत्ता की बागडोर भारतीय जनता पार्टी को सौंपने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि मतदाताओं ने हिन्दू महासभा के आह्वान को आत्मसात करते हुए केजरीवाल सरकार को सत्ता से बेदखल करने में अपनी भूमिका से न्याय किया है। हिन्दू महासभा का आह्वान रंग लाया और भाजपा सत्तारूढ़ हुई।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दिल्ली में एक भी सीट न मिलना दर्शाता है कि कांग्रेस भारतीय राजनीति में अंतिम सांसें गिन रही है। मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत और राष्ट्रवाद का उदय हो रहा है। यह भारतीय राजनीति और देश की जनता की कल्याणकारी नीतियों के लिए शुभ संकेत है।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने आम आदमी पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शराब घोटाला, विश्वस्तरीय स्कूलों के निर्माण का झूठ, मोहल्ला क्लिनिकों की दुर्दशा, जनसुविधाओं का अभाव, बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ अतिवादी मुसलमानों को संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के लिए तरसती दिल्ली ने आप सरकार के पतन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने केजरीवाल सरकार की हार पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली को 11 साल पुराने कुशासन से मुक्ति मिली। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा शासन में अब विकास और जनसुविधाओं की नीतियां रफ्तार पकड़ेगी और दिल्ली के नागरिकों को जन समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अपने वोट से केजरीवाल के मुस्लिम परस्त, देशद्रोही और आतंकवाद परस्त की पर्याय बन चुकी आम आदमी पार्टी सरकार को करारा सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने सबका साथ सबका विकास की नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए 27 वर्ष के वनवास के बाद भाजपा को दिल्ली की सत्ता की कुंजी सौंपी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने चुनाव की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी के 20 सीटों पर सिमटने की भविष्यवाणी कर दी थी। उनकी भविष्यवाणी लगभग सही सिद्ध हुई और आम आदमी पार्टी 20 सीटों के आसपास सिमट कर रह गई है।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने कहा कि हिन्दू मतों का विभाजन रोकने और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए ही हिंदू महासभा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। इसका लाभ भाजपा को प्रचंड बहुमत के रूप में प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा दिल्ली के नागरिकों और भाजपा सरकार के बीच पुल की भूमिका निभाते हुए जन समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

DVR बना ‘डिलीट मशीन’? देवरिया में शिक्षक मौत केस के सबूत पर बड़ा खेल, विधायक ने पहले ही उठाए गंभीर सवाल

​सबूत साफ़, साहिबा फरार: देवरिया शिक्षा विभाग में 'कातिलों' का नंगा नाच; विधायक की आशंका…

1 hour ago

संघर्ष की कहानी के नायक के पिता नहीं रहे: रिंकू सिंह परिवार पर दुखों का पहाड़

क्रिकेटर रिंकू सिंह के सिर से उठा पिता का साया: स्टेज-4 लिवर कैंसर से लंबी…

2 hours ago

प्लॉट विवाद बना खूनी खेल: बेटे के सिर में कील ठोंकने का सनसनीखेज आरोप

पिता-भाई पर संगीन इल्जामफिरोजाबाद कील कांड: क्या है पूरा मामला? फिरोजाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर…

5 hours ago

मिलकर करें राष्ट्र की आराधना: सामाजिक सद्भाव से ही बनेगा समर्थ भारत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकासखंड सभागार में गुरुवार को सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण…

6 hours ago

16 समझौते, रक्षा-तकनीक में बढ़त: इजरायल दौरे से मजबूत भारत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पीएम मोदी इजरायल दौरा: 24 घंटे में बड़े फैसले,…

6 hours ago

दिल्ली: राजधानी में महंगी हो सकती है शराब, लाइसेंस शुल्क 10% बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में नए वित्तीय वर्ष से शराब के दाम बढ़…

8 hours ago