भाजपा ने धूमधाम से मनाया 46वां स्थापना दिवस

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के जनपदीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 46वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी के 45 साल के सफर को सबके समक्ष रखा। साथ ही पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि था ‘सूरज निकलेगा कमल खिलेगा। दो सांसदों वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा सांसद व विधायक भाजपा के हैं। हमें पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री गणेश पांडेय, दीपू सिंह, हैप्पी राय, अशोक यादव, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में नगर पंचायत मगहर में मन की बात के जिला संयोजक गौरव निषाद ने अपने आवास पर पार्टी ध्वज लगाया। इसके साथ ही कई दिनों तक चलने वाले स्थापना दिवस की जिले में शुरुआत हुई।

Karan Pandey

Recent Posts

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

3 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

3 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

3 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago