रक्षाबंधन पर सलेमपुर में घंटों जाम, यात्री बेहाल

बारिश के बीच सलेमपुर पुलिस दिखी मुस्तैद

सलेमपुर /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
रक्षाबंधन के पर्व पर शनिवार को सलेमपुर नगर का मुख्य मार्ग घंटों तक जाम की समस्या से जूझता रहा। मझौली मोड से लेकर सोहनाग मोड़, कोतवाली तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। त्योहार के अवसर पर अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दबाजी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही बाजारों और मुख्य मार्ग पर भीड़ बढ़ने लगी थी। गाड़ियां रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रही थीं और कई यात्री बसों व निजी वाहनों में फंसे रहे। सूचना पर पहुंची सलेमपुर पुलिस ने यातायात सुचारू करने का प्रयास किया, लेकिन भारी भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण स्थिति देर तक जस की तस बनी रही।

इस दौरान सलेमपुर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पटेल ने खुद मोर्चा संभाला और बारिश के बीच जाम हटाने में जुटे रहे। मझौली मोड़ पर तैनात एक कांस्टेबल बारिश में भी पूरी तरह भीगकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करता दिखा।

rkpnews@desk

Recent Posts

पिकअप–बाइक हादसे में आग का तांडव, महिला की मौके पर मौत

तड़के हुए सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के खुखुंदू…

28 minutes ago

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत का शव बरामद

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में 9 फरवरी से लापता 22 वर्षीय भारतीय…

39 minutes ago

संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवधाम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले का प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ…

44 minutes ago

शराब के नशे में रिश्तों का खून, मेरठ के लावड़ में सनसनी

खाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेतकर किया कत्ल, गांव…

44 minutes ago

चाकूबाजी से युवक की मौत, इलाके में फैला तनाव

देशी शराब ठेके के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, रसड़ा-बलिया मार्ग जाम बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

शंभू गर्ल्स हॉस्टल में CBI की छानबीन, NEET छात्रा मौत केस में नए संकेत

पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI जांच में बड़ा मोड़, शंभू गर्ल्स हॉस्टल से अहम…

2 hours ago