कारगिल विजय दिवस पर वीरांगनाओं व आश्रितों का हुआ सम्मान

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, सैनिकों ने साझा किए युद्ध अनुभव

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)
26वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, आगरा में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वीर स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में वीरांगनाओं को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर नमन किया गया।

इस अवसर पर शहीद नायब सूबेदार लायकसिंह भदौरिया की पत्नी शकुन्तला देवी,
शहीद सिपाही जितेन्द्र सिंह चौहान की पत्नी सुमन देवी,
तथा शहीद सिपाही हसन मोहम्मद की माता मोमना बेगम को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कैप्टन (नौसेना) सुनील कुमार, कर्नल जे.एस. मनराल (से.नि.), कर्नल राजवीर सिंह (से.नि.), कर्नल नरेन्द्र सिंह (से.नि.), कर्नल ए.एस. चौहान (से.नि.), कर्नल ए.एम. नायडू (से.नि.), कर्नल राजेश महेश्वरी (से.नि.), कमांडर ए.के. जिलानी (से.नि.), ले. कर्नल जी.एम. खान (सेना मेडल) सहित अनेक सैन्य अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के सैनिक बंधु उपस्थित रहे।

इस दौरान कारगिल युद्ध में भाग ले चुके सैनिकों ने युद्ध से जुड़ी अपनी स्मृतियाँ एवं अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। कार्यक्रम में शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र रक्षा में सेना के योगदान को स्मरण किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

6 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

6 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

6 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

7 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

7 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

7 hours ago