Categories: Uncategorized

22 जून, को पुलिस लाइन, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

सीडीओ ने स्वेच्छा से जनपद के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों को रक्तदान करने की कि अपील

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )जनपद में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु 22 जून 2025, दिन रविवार को पुलिस लाइन, में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन जनपद ब्लड बैंक, के तत्वावधान में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों (NGOs) के सहयोग से किया जा रहा है। इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों में नियमित रक्तदान की जागरूकता फैलाना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने कहा कि रक्तदान करने के इच्छुक सभी स्वस्थ्य नागरिकों से निवेदन है कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि “रक्तदान” एक ऐसा महान कार्य है जो न केवल किसी ज़रूरतमंद को जीवनदान देता है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को भी मजबूत करता है। मैं जनपद के सभी नागरिकों, युवा साथियों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों से आग्रह करता हूँ कि इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें और दूसरों के जीवन को बचाने में अपनी भूमिका निभाएँ।” सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आमजन से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान कर इस मानवता की सेवा में सहभागी बनें। आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वास्थ्य के नाम पर निजीकरण का खेल

✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…

1 hour ago

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

8 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

8 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

9 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

9 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

9 hours ago