गांधी-शास्त्री जयंती पर महिला आयोग की सदस्य ने किया ध्वजारोहण और महिला कानूनों पर मार्गदर्शन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर बुधवार को मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही ने महिला थाना परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए सत्य, अहिंसा और एकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।अपने संबोधन में शाही ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

उन्होंने घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध कानून, कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न निवारण अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानूनों पर प्रकाश डाला। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और 181 सहित अन्य सेवाओं के उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।शाही ने सभी महिलाओं से अपील की कि यदि वे उत्पीड़न या हिंसा का सामना करें तो तुरंत महिला थाना, हेल्पलाइन या महिला आयोग से संपर्क करें।

उन्होंने पुलिस बल से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत और अधिक संवेदनशीलता तथा तत्परता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी उ0नि0 कुमुद सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उ0नि0 निशा, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक नीतू भारती, काउंसलर मीनू जायसवाल और महिला थाना की अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहीं।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago