सावन में शुक्रवार को 101 जोड़ों ने किया रुद्राभिषेक, श्रद्धा से गूंजा चतुर्भुज नाथ मंदिर

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सावन मास में शुक्रवार को सिकंदरपुर कस्बे स्थित ऐतिहासिक चतुर्भुज नाथ मंदिर परिसर में भव्य आध्यात्मिक आयोजन हुआ। आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम में 101 श्रद्धालु जोड़ों ने भाग लिया। वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मनोकामना पूर्ति की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। काशी से आए आचार्यों के सान्निध्य में अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। दूध, जल, पंचामृत, बेलपत्र, भांग और धतूरा से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। पूरा वातावरण “ॐ नमः शिवाय” और “हर हर महादेव” के उद्घोष से भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में आस्था, भक्ति और अनुशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने में सुरक्षा, पूजा सामग्री, पेयजल, बैठने और प्रसाद वितरण आदि का कुशल प्रबंधन किया गया था। कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि सावन में शुक्रवार को ऐसे ही सामूहिक आयोजनों का संकल्प लिया गया है, जिससे समाज में धर्म, एकता और संस्कारों की भावना प्रबल होगी। समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। स्थानीय लोगों ने इसे लंबे समय बाद हुआ एक प्रेरणास्पद धार्मिक आयोजन बताया। चतुर्भुज नाथ मंदिर एक बार फिर श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बनकर क्षेत्रीय जनमानस को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता नजर आया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

5 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

16 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

17 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

17 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

17 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

17 hours ago