किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन होता है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों और संबंधित अधिकारियों की सम्मिलित बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना और उसका निराकरण करना था।
किसानों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें समय से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए जिससे कि वह अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकें। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के यहां जो भी मीटर लगे हैं उनकी जांच कराई जाए अगर वह सही है तो उनसे किसी भी प्रकार का दबाव डालकर बिल न वसूला जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि 17 ब्लॉकों के कर्मचारियों को ट्रेंड करके विद्युत रीडिंग के लिए भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जो भी फार्म गलत तरीके से किसानों से बिल वसूली करेगी उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकों द्वारा जो भी लोन दिया जाता है उनका सर्च चार्ज समाचार पत्रों में निकाला जाए जिससे कि किसानों को इसकी जानकारी हो सके।
जनपद में इस समय 44 क्रय केंद्र है जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी क्रय केंद्र ठीक से और इमानदारी पूर्वक कार्य करें जिससे कि किसानों को बिचौलियों से बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को फटकार लगाते हुए कहा कि किसानों को कूपन इमानदारी पूर्वक वितरित किए जाएं।
बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी और सभी अग्रणी किसान उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

5 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

5 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

6 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

6 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

6 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

6 hours ago