21 जून 2024 को जनपद में दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का होगा भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में जनपद में दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के आयोजन एवं हर घर योग सप्ताह की कार्ययोजना से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त सुविधाओं/व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने से संबंधित दिशा निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
जनपद मुख्यालय पर दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2024 का आयोजन जनपद के हीरालाल इण्टर कॉलेज के प्रांगण में प्रातः 06 बजे से 07 बजे तक किया जायेगा।  
दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल हीरालाल इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजन से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, जिला क्रीड़ाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेकिस शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को योगाभ्यास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाओं, बच्चों  के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कहीं कोई अव्यवस्था न हो।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया जाए, शौंचालय की व्यवस्था होनी चाहिए, पीने के पानी की भी व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाना जरूरी है जब हम सब स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश स्वस्थ रहेगा, प्रगति करेगा इसके लिए जनपदवासियों को दशम् विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 जून से 21 जून 2024 तक मनाये जाने वाले योग सप्ताह में जनपद के समस्त तहसीलों/नगर पालिका/नगर पंचायत/ब्लाकों  एवं विद्यालयों सहित अन्य संगठनों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद केसरवानी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकार सदर ब्रजेश सिंह, योग प्रभारी डॉक्टर इंद्रेश कुमार, योग प्रभारी नोडल अधिकारी आयुर्वेद डॉक्टर नागेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

46 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

47 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

50 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

4 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

4 hours ago