वृद्ध महिला का मिला शव,हुई शिनाख्त

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी समतालिया परिक्षेत्र के होलिया व जानकी गांव के बीच नोमैन्स लैंड बॉर्डर अंतर्गत 85 वर्षीय वृद्ध महिला के मिले शव की शिनाख्त हुई।
मिली जानकारी के अनुसार 30 मई ग्राम होलिया व जानकी गांव स्टे बॉर्डर नोमैन्स लैंड के पास पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव पड़ा हुआ है। जिस पर समतालिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर महिला के शव की पहचान कराने के लिए क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की, परंतु पहचान नहीं हो सकी। जिस पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए लाश को लावारिस हालत में पीएम के लिए बहराइच जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला के परिजनों को सुचना मिली कि एक महिला की लाश मिली है , जिस पर मृतक महिला के पति, दामाद व ग्राम प्रधान सहित चौंकी पहुंच कर मृतक महिला के पति रामदीन अपनी पत्नी रघूरा उम्र 85 वर्ष के रूप में निवासी ग्राम भंग्गोटना कुड़वा 6 जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में शिनाख्त हुई । मृतक महिला के पति रामदीन ने बताया कि मेरी पत्नी का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, वह कभी कभी घर से बिना बताए चली जाती थी हर बार की भांति इस बार भी बिना बताएं घर से चली गई । जिसकी तलाश की जा रही थी, कि अचानक गांव में कुछ लोगों के माध्यम से पता चला और हमलोग ने सन्तालिया पुलिस चौकी पहुंचकर पहचान किया । चौकी प्रभारी से पूछे जाने पर चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त हो चुकी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

2 hours ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

2 hours ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

2 hours ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

3 hours ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

3 hours ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

4 hours ago