बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नंबर-10 (जूड़ाकान्ही) के सामने बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे एक 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान टाइगर राजभर (65 वर्ष) पुत्र जयराम राजभर निवासी ग्राम सभा बलेऊर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जूड़ाकान्ही के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टाइगर राजभर खेती-बारी का कार्य करते थे, जिससे उनके परिवार का गुजर-बसर होता था। उनके परिवार में पत्नी सोनिया देवी, पुत्र चंदन तथा तीन पुत्रियां—पूजा, पलक और एक विवाहित बेटी हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…
36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…
TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी चिंतक, लेखक और पूर्व सांसद स्वर्गीय…