एसपी के पिता के ब्रह्मभोज में अधिकारियों शुभचिंतको ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह के पिता के ब्रह्मभोज में अधिकारियों शुभचिंतको ने शंभूपुर आजमगढ़ पहुंचकर, श्रद्धा सुमन अर्पित किया।एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह के 90 वर्षीय पिता प्रख्यात शिक्षाविद हरि नारायण सिंह का 3 नवम्बर को निधन हो गया था, जिनका ब्रह्मभोज मंगलवार को उनके निवास स्थान ग्राम शंभूपुर अतरौलिया थाना क्षेत्र आजमगढ़ में आयोजित हुआ जहां बड़ी संख्या में अधिकारी शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता (सीआरओ ), मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश यादव सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतको ने शंभूपुर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्रीशंकरजी इण्टर कालेज कटवां गहजी के पूर्व प्रधानाचार्य व माध्यमिक शिक्षक संघ उ•प्र• के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रहे सिंह मऊ, आजमगढ़, और अन्य जनपदो में लोकप्रिय रहे । जो शिक्षकों के हक के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। जिनके ब्रह्म भोज में उनकी लोकप्रियता साफ दिखाई दे रही थी। श्रद्धांजलि देने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

1 hour ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

14 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

18 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

19 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

19 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

19 hours ago