अधिकारीगण संदर्भाे का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे सुनिश्चित-डीएम

अपेक्षित कार्यवाही करते हुये ससमय लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय-डीएम

डीएम ने की आईजीआरएस एवं कर-करेत्तर की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, सम्पूर्ण सामाधान दिवस संदर्भ सहित सभी आनलाइन एवं आफलाइन संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिनव रंजन श्रीवास्तव व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अभय कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जायं। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए और सदंर्भाे के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। क्योंकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भाे का निस्तारण का मूल लक्ष्य है।
समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि सम्बन्धित शिकायत की जांच हेतु अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से सम्बन्धित सभी पक्षों को अवश्य अवगत करावें और यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण से उभयपक्ष संतुष्ट हों। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आई.जी.आर.एस. पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण एवं उसके डिफाल्टर होने की शासन स्तर से की जाने वाली समीक्षा के संदर्भ में हाल ही मे हुए बदलाव आदि के बारे में सभी विभागीय अधिकारियों को विस्तार से बताते हुए तदानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कर प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण कर आख्या अपलोड करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में विभागीय अधिकारीगण संदर्भो का निस्तारण उसके डिफाल्ट होने से पहले ही करना सुनिश्चित करे। आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर अधिकारीगण अपने मोबाईल नम्बर के साथ प्रोफाइल अपडेट रखे।
बैठक के अगले चरण में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में रचनात्मक सुधार लाते हुये समयसीमा के अन्दर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। विद्युत बकाये की वसूली की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि यदि किसी विद्युत उपभोक्ता के बकाये की आरसी जारी होने के बावजूद भी उसका विद्युत कनेक्शन लाइव पाया गया तो सम्बंधित अवर अभियन्ता एवं लाइनमैन के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी तहसीलदारों को विद्युत विभाग से समन्वय बना कर आरसी का मिलान कराते हुए विद्युत बकाये की वसूली सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 रवीन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी जिला विकास अधिकारी जीशान रिजवी, पी0डी0 संजय नायक, तहसीलदार खलीलाबाद डा0 सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दिपांशी राठौर, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल अम्बरीश सिंह भदौरिया, तहसीलदार धनघटा रत्नेश तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, एआईजी स्टाम्प, समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी आर0पी0 तिवारी, अधिशाषी अधिकारी नलकूप खण्ड लालचन्द्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोवेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

5 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

6 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

7 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

7 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

7 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

7 hours ago