नगर निकाय, चुनाव की व्यवस्था हेतु अधिकारियों की हुई नियुक्त

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय), रमेश रंजन द्वारा आगामी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत अध्यक्ष/ सदस्य के सामान्य निर्वाचन 2023 के विभिन्न व्यवस्था कार्य को संपादित कराने के दृष्टिगत, जनपद के अधिकारियों को प्रभारी/ सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो निर्वाचन में सौंपे गए विभिन्न कार्य व्यवस्था को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्णरूपेण उत्तरदाई होंगे।
इस क्रम में मतदान कार्मिक के प्रभारी अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, शांति व्यवस्था हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, यातायात तथा रूट चार्ट व्यवस्था हेतु मो0 अज़ीम सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कुशीनगर,, लेखन सामग्री क्रय तथा प्रपत्र व्यवस्था हेतु ए0 आर0 कोऑपरेटिव शिवजी यादव, मतपत्र व्यवस्था हेतु बंदोबस्त अधिकारी आलोक कुमार, मतपेटिका व्यवस्था हेतु प्रभारी प्राचार्य आईटीआई नथुनी प्रसाद प्रजापति, प्रेक्षक व्यवस्था में प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, कंट्रोल रूम/शिकायत- जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय, टेंट फर्नीचर एवं विद्युत व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय कुमार, सूचना प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, वीडियोग्राफी व्यवस्था उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राकेश, खानपान व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, मतदाता सूची हेतु समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी /उप जिलाधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखाअधिकारी हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, एवं मीडिया प्रभारी जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, मेडिकल व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
इसके अलावा प्रभारी/नोडल अधिकारियों की सहायता हेतु सहायक प्रभारी अधिकारी भी नामित किए गए हैं जो नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत अध्यक्ष /सदस्य के सामान्य निर्वाचन 2023 के तहत सौंपे गए व्यवस्था एवं कार्यों को संपादित कराने में सहायता प्रदान करेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

3 minutes ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

19 minutes ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

4 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

5 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

6 hours ago