बिल्डिंग मटेरियल विक्रेताओं का सड़कों पर कब्जा राहगीरों को हो रही परेशानी

उतरौला(बलरामपुर( राष्ट्र की परम्परा)
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिल्डिंग मटेरियल दुकानों की भरमार है। यह सभी दुकानदार प्रमुख सड़कों पर रेत व गिट्टी के ढ़ेर लगा दिए हैं। लगातार तेज हवाएं चल रही हैं। हवा के साथ सड़क किनारे रखा हुआ बालू, मोरंग उड़कर लोगों की आंखों में पड़ रहा है। इस कारण हर रोज राहगीरों को आवागमन करते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हवा के साथ मोरंग बालू यकायक उड़कर लोगों की आंखों में पड़ने से तमाम लोग चौंदिहा कर गिर जाते हैं। दुकानदारों ने अवैध रूप से सड़क पर मकान निर्माण का मटेरियल रखकर अतिक्रमण किए हैं। खास बात यह है कि ऐसे बिल्डिंग मटेरियल दुकानदारों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि सभी मुख्य सड़कों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की रोड पर अतिक्रमण होना आम बात है। दुकानदार बिल्डिंग मटेरियल सड़क पर डंप किए हैं। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा रोड पर बिल्डिंग मटेरियल के ढेर की वजह से दुकानदारों और राहगीरों में कहासुनी हो भी हो जाती है। इन परेशानियों के संबंध में लोगों कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।कार्रवाई की जाएगी यहां मटेरियल के ढेर
उतरौला से बलरामपुर, गोंडा, डुमरियागंज, मनकापुर मार्ग दर्जनों बिल्डिंग मटेरियल की दुकाने फैली पड़ी हुई है। दुकानदारों द्वारा रोड पर ही गिट्टी, रेत, रखवा दी जाती हैं। और यह सामग्री हमेशा यूं ही रोड पर पड़ी रहने से फैलकर पूरे सड़क पर आ जाती है। जिसकी वजह से कई बार दोपहिया वाहन चालकों के वाहन फिसल जाते हैं। और गिर कर चोटिल हो जाते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

8 seconds ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

21 minutes ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

26 minutes ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

2 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

3 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

3 hours ago