जालसाजी कर 20 कार और 20 मुद्रा लोन हासिल किए, करोड़ों की संपत्ति बनाई


एसटीएफ आरोपियों के बैंक खाते और वॉलेट खंगालेगी, कई बैंक मैनेजरों से मिलीभगत का खुलासा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राजधानी में फर्जी दस्तावेजों के सहारे लोन लेकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले जालसाज गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है। एसटीएफ ने जांच में पाया कि इस गिरोह ने लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर करीब 20 कार लोन और 20 मुद्रा लोन फर्जी तरीके से हासिल किए।

गिरफ्तार आरोपियों ने ठगी के धंधे से भारी-भरकम संपत्ति खड़ी कर ली थी। एसटीएफ अब आरोपियों के बैंक खाते और ई-वॉलेट की गहन जांच करने जा रही है। साथ ही बरामद कंप्यूटर और मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा गया है, ताकि डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह ने केवल गिरफ्तार बैंक मैनेजर गौरव ही नहीं, बल्कि अन्य कई बैंकों के मैनेजरों से भी मिलीभगत की थी। इससे लोन पास कराने और रकम निकालने में उन्हें आसानी हुई।

मुख्य आरोपी नावेद हसन ने कबूल किया कि उसने वर्ष 2011 में हिंद ट्रांसपोर्ट नाम से एक कंपनी बनाई थी। कंपनी का पंजीकरण भी उसने फर्जी आधार कार्ड के सहारे कराया था।

एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस प्रकरण में कई और बैंक अधिकारियों व दलालों पर शिकंजा कस सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

3 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

3 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

3 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

3 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

4 hours ago