लेखपाल सूची करे तैयार
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )
सदर तहसील अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे कुछ काश्तकारों जमीन मालिकों की सूची इकट्ठा कराकर उनके साथ बैठक कर आ रही गतिरोध को समाप्त करने का फैसला लिया गया। एसडीएम सदर दीपक गुप्ता संबंधित लेखपालों और कानूनगो के साथ बैठक कर लेखपालों कानूनगो को निर्देशित किया कि तहसील अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे जमीन मालिकों काश्तकारों की सूची तैयार कर, उपलब्ध कराया जाए। जिससे उन जमीन मालिकों से वार्ता कर आ रही अड़चन को दूर किया जाए जिससे चल रहे विकास कार्यों को गति मिल सके। एसडीएम सदर लगातार अपने सहयोगियों के साथ बैठक कर निर्देशित कर रहे हैं चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, युद्ध स्तर पर लगकर काश्तकारों से रजिस्ट्री कराने का कार्य करें जिससे तहसील के साथ साथ जनपद को विकास पथ पर ले जाया जा सके। बैठक में नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला कानूनगो लेखपाल मौजूद रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…
पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…
1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…