स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत छात्राओं को स्वच्छता की दिलाई गई शपथ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।
दिग्विजय नाथ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, प्रधानाचार्य सपना सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को जीवन में सदैव स्वच्छता को अपनाने की आवश्यकता है, चाहे वह आंतरिक हो या बाहरी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए साफ सफाई को अपनी आदत में सम्मिलित करना चाहिए। जिससे आप तमाम बीमारियों से बच सकते हैं। भोजन से पूर्व हाथ धोना, सोने से पूर्व पैर धोना, प्रतिदिन स्नान करना,स्वच्छ वस्त्र धारण करना, कूड़ा कचरा को निर्धारित स्थान पर या कूड़ेदान में ही डालना, अपने घर के आस-पास भी स्वच्छता रखना चाहिए। खाली स्थान में फूल पौधों से सुसज्जित करना जिस घर के आसपास का वातावरण सुंदर व स्वच्छ हो जिसका हमारे मन पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है वह मन प्रसन्न रहता है ।तन और मन दोनों की निर्मलता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। तभी स्वच्छ भारत मिशन का अभियान सफल होगा। हम सभी शपथ लेते हैं कि अपने विद्यालय ,घर ,गांव व समाज सभी को स्वच्छ व साफ रखने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। जिससे हमारा देश व प्रदेश स्वच्छ व सुंदर बन सकें। इस अवसर पर ब्रजेश वर्मा,विपिन कुमार ,श्यामलता श्रीवास्तव, सरिता मिश्रा,आनंद शुक्ला,शेषमणि विश्वकर्मा,कावेरी जायसवाल, प्रतिभा पांडेय,प्रभा पांडेय,सरिता मिश्रा,गिरिजेश शर्मा, कमलेश वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

8 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

8 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

8 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

9 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

9 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

9 hours ago