नौ साल में भाजपा ने केवल रसोई गैस के दाम बढ़ाकर 31.37 करोड़ लोगों को लूटा – रामजी गिरि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा की सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए अधिकांश वादे पूरे नही किए, सिर्फ रसोई गैस का दाम पिछले नौ साल में बढाकर देश के 31.37 करोड़ लोगों को लूटने का काम किया है।उक्त बातें शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सुनियोजित तरीके से अपने निजी स्वार्थ के लिए रसोई गैस के मूल्य में दो सौ रुपये की कटौती की है।यह कटौती इस वर्ष पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव व आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया है।पुनः चुनाव बीतते ही यह लोग रसोई गैस के दाम को कई गुना अधिक बढ़ा देंगे।उन्होंने जनता की जेब से नौ साल में आठ लाख तैतीस हजार छः सौ चालीस करोड़ रुपए दाम बढ़ाकर लूट लिए हैं। सिर्फ हमारी उज्ज्वला बहनों से ही 2017 से अब तक मोदी जी ने अड़सठ हजार सात सौ दो करोड़ रुपए लूट लिए हैं।
एक प्रश्न के जबाब उन्होंने ने कहा कि साल 2020 के बाद से भाजपा सरकार ने उपभोक्ताओं को सब्सिडी देना भी बंद कर दिया।2014 के बाद देश में रसोई गैस के मूल्य में दो गुना बढ़ोतरी हुई है।जनता इस भाजपा सरकार की हकीकत जान गई है ।अब इस सरकार से पिंड छुड़ाना चाहती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

6 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

6 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

6 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

7 hours ago