सशस्त्र सीमा बल कार्मिको द्वारा शपथ समारोह व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के प्रांगण में तथा सीमा चौकी संथालिया के कार्यक्षेत्र ग्राम गुलरिया के प्राथमिक विद्यालय में शिलान्यास अनावरण,शपथ समारोह का अयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान ग्राम प्रधान राम प्रसाद आर्य के साथ स्थानीय जनता व सीमा चौकी संथालिया तथा मौलाना पुरवा के जवान मौजूद रहे । साथ ही वाहिनी के प्रांगण में आजादी का अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए “मेरी माटी मेरा देश” थीम के तहत शपथ ग्रहण समारोह को सार्थक बनाते हुए उपस्थित सभी अधिकारी गण अधीनस्थ अधिकारी और बल कार्मिको द्वारा अपने हाथ में मिट्टी लेकर 42वी वाहिनी कमान्डेंट गंगा सिंह उदावत द्वारा पंच प्राण की शपथ दिलाई गई, जिसमे विकसित भारत के निर्माण देश की एकजुटता व अखंडता तथा देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों को शत शत नमन किया गया ।
शपथ ग्रहण करने के पश्चात हाथ में ली गयी मिट्टी को मिट्टी के कलश में डाला गया तथा मिट्टी के कलश को देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत परसा अग्गयिया के ग्राम प्रधान मैकू सिंह को कमांडेन्ट द्वारा सम्मान पूर्वक सौंपा गया । कार्यक्रम के दौरान देश के गौरव के लिए समर्पित वीर जवानों के सम्मान में उपस्थित सभी गणमान्यों द्वारा शपथ ग्रहण लिया गया।
कमांडेन्ट 42वी वाहिनी
गंगा सिंह उदावत द्वारा वाहिनी मुख्यालय की शान्ति वाटिका में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया गंगा सिंह उदावत, कमान्डेंट द्वारा बताया गया की पेड़-पौधों की देखभाल करना बल के सभी कार्मिकों कि सामूहिक जिम्मेदारी है । अंत में भारत माता की जय के नारों की गूंज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

3 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

3 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

4 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

4 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

4 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

4 hours ago