देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बरहज में घाघरा नदी पर राजकीय सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन मोहन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया। राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक विभव सिंह ने बताया कि 123.87 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 1200 मीटर सेतु का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। सेतु में कुल 37 पिलर हैं, जिसमें से तीन पिलर का कार्य शेष है। जुलाई 2024 तक की निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मोहन सेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण पूर्ण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। मोहन सेतु परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत मऊ, बलिया एवं आजमगढ़ जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह से एप्रोच मार्ग की प्रगति के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। डीएम ने घाघरा नदी के बहाव क्षेत्र में हुए परिवर्तन के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एसडीएम अवधेश निगम, तहसीलदार अश्विनी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद है।
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…
11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…
एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…
Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…