नौनिहालों का बेंचा जा रहा पोषाहार बच्चें हो रहे कुपोषण का शिकार, अधिकारी मौन

नौनिहालों का पोषाहार आटा चक्की मशीन पर पहुंच रही, हो रहा पिसाई

ब्लाक से पोषाहार लाने पर लिया जाता रसूख

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लाक अंतर्गत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत नौनिहालों को मिलने वाले पोषाहार अब बच्चों के मुख से कोसों दूर चला गया है। यही वजह है कि अधिकांश बच्चे कुपोषण के शिकार होते चले आ रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विभागीय अधिकारियों के कमीशन के चक्कर में नौनिहालों का पोषाहार बेचकर उनकी खाना पूर्ति करने में व्यस्त और मस्त है। लेकिन विभागीय अधिकारियों को इसकी भनक भी नहीं लगता है।यही कारण है कि ऐसे कृत्य करने से पहले जिम्मेदार भुल जाते हैं कि आखिर पोषाहार बेच रहे हैं तो कहीं न कहीं इसका भेद खुल जायेगा। प्राप्त समाचार के अनुसार मिठौरा ब्लाक में इन दिनों आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विभागीय अधिकारियों के कमीशन के चक्कर में नौनिहालों का पोषाहार बेचकर उनकी खाना पूर्ति करने में व्यस्त और मस्त है । लेकिन यह भुल जाती हैं कि इसका खुलासा कहीं न कहीं एक दिन हो जायेगा ठीक ऐसा ही मामला मिठौरा ब्लाक के नन्दा भार चौराहे पर आटा चक्की मशीन पर लगभग 15 किलो पोषाहार को एक बोरी में भरकर मधुबनी ग्राम पंचायत के एक व्यक्ति पिसवाने के लिए आया था। वहां उपस्थित लोगों द्वारा पोषाहार देखकर सभी के होश उड़ गए।पुछने पर उसने बताया कि यह पोषाहार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा मिला है। पैसा देकर लाए हैं। सूत्रो के अनुसार बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय कम मिलता है कार्य अधिक है फिर भी ब्लाक में मौजूद सुपरवाइजर सहित अधिकारी कमीशन की खोज करते हैं जिसमें 200 रुपये से लेकर 500 रुपये देना अनिवार्य है। यह रकम हर बार पोषाहार लाते समय दिया जाता है। ऐसे में नौनिहालों का पोषाहार बेचकर उनकी खाना पूर्ति करना दिन चर्या बन गया है।यही वजह है कि अधिकांश बच्चे कुपोषण के शिकार होते चले आ रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। आला अधिकारी बिल्कुल मौन धारण किए बैठे हैं। इस संबंध में मिठौरा ब्लाक के सीडीपीओ अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि किसी दिन आकर जांच करता हूं।

Karan Pandey

Recent Posts

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

22 minutes ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

26 minutes ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

56 minutes ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

1 hour ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

1 hour ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

2 hours ago