ज़िलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोषण समिति की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सुपरवाइजर सोहाँव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्रत्येक ब्लॉक में लर्निंग लैब बनाए जाने की स्थिति की जानकारी प्राप्त किया। लर्निंग लैब बनाए जाने के कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 7 दिन में कम से कम एक लर्निंग लैब प्रत्येक विकासखंड में अवश्य बन जाए। इसके साथ ही उन्होंने आगामी बैठक तक जनपद में कम से कम 25 लर्निंग लैब बनवा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण ट्रैकर पर आधार सत्यापन एवं होम विजिट की परियोजनावार स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी सीडीपीओ को फीडिंग कार्य में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्रों की निरीक्षण आख्या समय से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी सीडीपीओ को रुचि लेकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में शत प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर संबंधित सीडीपीओ के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष

कार टक्कर के बाद मारी गई गोली शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दिल्ली और शाहजहांपुर में फैली करोड़ों…

6 minutes ago

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किए सख्त निर्देश

उत्तर पुस्तिका में धनराशि मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई, 18 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड…

13 minutes ago

शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा

सुखपुरा/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। r“जब तक सूरज चांद रहेगा, राजकुमार तेरा नाम रहेगा… राजकुमार अमर रहे”…

18 minutes ago

गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शिव बारात लोगों ने की फूलों की वर्षा

देवी-देवताओं की झांकियां व नृत्य ने लोगों का मन मोहा बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)महाशिवरात्रि पर रविवार…

38 minutes ago

आर सेटी कुशीनगर में कौशल-विकास को नई दिशा

स्टेट डायरेक्टर दया शंकर मिश्र का विजिट, प्रशिक्षण गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर कुशीनगर (राष्ट्र…

51 minutes ago

भलुअनी से पैदल चलकर तहसील बरहज में होगा धरना -विजय रावत

जनहित के लिये सब कुछ क़ुर्बान-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)रविवार को सपा नेता विजय…

1 hour ago