भिवंडी में बढ़ती जा रही अवैध भंगार गोदामों की संख्या

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
भिवंडी व आसपास के क्षेत्रों में भंगार के गोदामों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर आए दिन आगजनी की घटनाएं घट रही है। और प्रशासन व संबंधित विभाग उदासीन है। इन पर किसी भी प्रकार का कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। इन गोदामों का ना कोई परवानगी है, केवल धड़ल्ले से अपना कारोबार करते हैं। मजे की बात यह है कि इन पर व्यवसायिक तरीके से जीएसटी भी लागू नहीं है। और कोई हादसा होता है तो जबाबदार कौन होगा? पिछले दिनों हुए अग्निकांड का पुनरावृत्ति ना हो इस पर प्रशासन ध्यान दें।
आपको बता दूं कि पूर्णा, रहनाल, काल्हेर, कशेली, अंजुर फाटा, श्रीरंग नगर, दापोड़ा, कल्याण नाके , रोशन बाग, धमनकर नाका ,मुंबई नासिक महामार्ग क्रमांक 3 , आगे के इलाकों में जगह-जगह बगैर परमिशन के भंगार का गोदाम बनाकर व्यापार किया करते हैं। इन गोदामों में, भंगार व्यवसाय करने वाले किसी भी प्रकार का कोई भी सामग्री रखते हैं। यहां तक की सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सरकारी सामग्री भी भेजते व खरीदते हैं। यहां तक की ज्वलनशील केमिकल व विस्फोटक सामग्री भी खरीद कर व्यापार किया करते हैं। इन गोदामों में यदि कोई दुर्घटना घट जाए तो रोकथाम के लिए किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा सामग्री नहीं है। आश्चर्य की बात यह है कि इन गोदामों का लाइसेंस या किसी भी प्रकार का कोई परवानगी ना होने के बावजूद भी अपना व्यापार धड़ल्ले से करते हैं। यहां तक की लाखों रुपया कमाने वाले व्यवसायी जीएसटी अथवा सरकार के किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं भरते। यहां तक की पुलिस प्रशासन के पास इनकी कोई विशेष जानकारी भी नहीं होती। सूत्रों का मानना है कि पुलिस को पूर्ण जानकारी होने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं होती। भंगार व्यवसायियों के पास फायर ब्रिगेड गुमास्ता या अन्य विभाग की कोई भी परमिशन ना होने के, बावजूद इन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होती है। सूत्रों से पता चला है कि भिवंडी के डीसीपी नवनाथ ढोवले, ने आदेश पारित किया है कि इनकी पूर्णतया जांच की जानी चाहिए, तथा इन पर कार्यवाही की जानी चाहिए, वैसे भी भंगार की दुकान में आए दिन आगजनी की घटनाएं होती रही हैं। जिसको लेकर आसपास के क्षेत्रों में सदैव दहशत का माहौल बना रहता है।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

6 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

7 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

7 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

8 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

8 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

8 hours ago