छात्रसंघ बहाली को लेकर एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार को एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला के नेतृत्व में छात्रों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से नारेबाज़ी करते हुए प्रशासनिक भवन पहुंचे, छात्रों की भीड़ को देखते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी कर दिया। छात्रनेता आदित्य शुक्ला के नेतृत्व में छात्र वहीं धरने पर बैठ गए दो घंटे तक चले जोरदार प्रदर्शन के बाद मुख्य नियंता छात्रों के बीच पहुंचे, उसके बाद छात्र कुलपति से मिलने के लिए तैयार हुए। आदित्य शुक्ला ने कुलपति से कहा की विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट करें ,इस बार पीछे हटने के लिए हम तैयार नहीं है, इस बार आर – पार की लड़ाई होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र संघ बहाल कराए या हम छात्र नेताओं को जेल भेज दे। छात्रसंघ चुनाव राजनीति की नर्सरी है और पिछले आठ वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए है। विश्वविद्यालय प्रशासन से 1 सप्ताह के अंदर लिखित में अपना पक्ष देने के आश्वासन पर ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया। इस दौरान अच्युत शुक्ला, रिशु दूबे, ऋषभ सिंह, अमन गौतम, राजवीर सिंह, शेखर यादव, नमन तिवारी, अनस, अरमान, कुलदीप, दिव्यांश,अनिकेत,आदि बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

5 hours ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

5 hours ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

5 hours ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

6 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

7 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

7 hours ago