युवा सशक्तिकरण और सामुदायिक सेवा में एनएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण

जिले भर में मना एनएसएस स्थापना दिवस

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। समुदाय के साथ जुड़ना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
उक्त बातें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी सुनीता गौतम ने कही। उन्होंने कहा कि “मैं नहीं आप” के सिद्धान्त पर कार्य करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस मिशन द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों से इतर स्वयं सेवकों को सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ने और समाज को जानने का अवसर मिलता हैं। स्वयं सेवकों को सामुदायिक कार्य एवं समुदाय के साथ जुड़ने की जरूरत है।उन्होंने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान एवं एनएसएस में इसकी भूमिका से संबंधित जानकारी भी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर और सभागार की साफ सफाई भी की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीकृष्ण पाण्डेय ने किया और आंचल, नेहा, सेजल, खुशी, साइमा, श्रवण, आरिफ, मेनिका, रागिनी, वायवा सहित अनेक स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

Karan Pandey

Recent Posts

डिजिटल जनगणना 2027 को कानूनी मजबूती : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनौती याचिका

जातिगत जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट की ऐतिहासिक मुहर : सामाजिक न्याय और डेटा आधारित शासन…

11 hours ago

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

1 day ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

2 days ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

2 days ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

2 days ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

2 days ago