रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल को भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज सौंपेगी हिन्दू महासभा- बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)
रामजस कॉलेज के दाखिला घोटाला और कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी दिलबाग सिंह के भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज, पहली अक्टूबर को अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारी रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल को सौंपेंगे। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने मंगलवार को जारी बयान में दी।
जारी बयान के अनुसार पहली अक्टूबर को हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल से मिलकर दस्तावेज सौंपते हुए भ्रष्टाचार के आरोपी दिलबाग सिंह को बर्खास्त करने की मांग की जाएगी। प्रिंसिपल से मिलने वाले प्रतिनिधि मण्डल में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के साथ राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा और प्रदेश कार्यालय मंत्री राजकुमार भल्ला को शामिल किया गया है।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बीती 9 सितंबर को रामजस कॉलेज पर प्रदर्शन करते हुए प्रिंसिपल को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा था। प्रिंसिपल ने हिन्दू महासभा से दिलबाग सिंह से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया था। बीती 11 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता रामजस कॉलेज पहुंचे, किंतू आरोपी दिलबाग सिंह ने व्यक्तिगत रूप से व्यवधान उत्पन्न कर उन्हें प्रिंसिपल से मिलने नहीं दिया।
हिन्दू महासभा ने आरोपी दिलबाग सिंह पर हिन्दू महासभा प्रतिनिधिमंडल के विरुद्ध षड्यंत्र करने और प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों पर जानलेवा हमले की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस उपायुक्त जिला उत्तरी दिल्ली और थाना मौरिस नगर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में पहली अक्टूबर को अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रतिनिधि मण्डल को पुलिस अभिरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि हिन्दू महासभा आरोपी दिलबाग सिंह को सस्पेंड करवाने करवाने के लिए अपना आंदोलन तेज करेगी। पहली अक्टूबर को रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल को दस्तावेज़ सौंपने के बाद हिन्दू महासभा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का घेराव करने की रणनीति तैयार करने में जुट जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

डिजिटल जनगणना 2027 को कानूनी मजबूती : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनौती याचिका

जातिगत जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट की ऐतिहासिक मुहर : सामाजिक न्याय और डेटा आधारित शासन…

12 hours ago

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

1 day ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

2 days ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

2 days ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

2 days ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

2 days ago