बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अब रेलवे स्टेशनों पर खानपान दुकानदारों और वेंडरों को क्यूआर कोड आधारित पहचान पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। बिना पहचान पत्र के कोई भी दुकानदार या वेंडर रेलवे स्टेशन अथवा ट्रेनों में सामान नहीं बेच पाएगा। रेल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को लंबे समय से खानपान सामग्री की गुणवत्ता और अवैध वेंडरों की मौजूदगी को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब अधिकृत विक्रेताओं को ही क्यूआर कोड वाला आईडी कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड को स्कैन करते ही संबंधित विक्रेता का नाम, आधार संख्या, चिकित्सकीय फिटनेस, पुलिस सत्यापन तिथि, तैनाती इकाई और लाइसेंसधारक का पूरा विवरण मिल जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र के सामान बेचते पकड़े जाने वाले दुकानदारों और वेंडरों पर कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, यदि कोई कर्मचारी या सहायक नौकरी छोड़ता है तो उसका पहचान पत्र संबंधित लाइसेंसधारक को वापस करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक स्टेशन पर तैनात सभी अधिकृत वेंडरों का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज रहेगा।
रेलवे का मानना है कि इस कदम से यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता वाला खानपान उपलब्ध होगा और अवैध वेंडिंग पर अंकुश लगेगा। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह व्यवस्था सभी बड़े व छोटे स्टेशनों पर लागू कर दी जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे केवल उन्हीं दुकानदारों और वेंडरों से सामान खरीदें जिनके पास क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र मौजूद हो।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…
नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…
IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…