अब मोबाइल से घर और दुकान का रेंट एग्रीमेंट बनेगा मिनटों में, जानें आसान प्रक्रिया

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)।
भारत में घर या दुकान का किराया नाम (Rent Agreement) बनवाना पहले बड़ी सिरदर्दी हुआ करता था। लोगों को स्टाम्प पेपर के लिए लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं, वकील और दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे और फिर भी हस्तलिखित एग्रीमेंट अदालत में टिक नहीं पाता था। लेकिन अब यह झंझट खत्म हो चुका है।
आज के डिजिटल दौर में आप घर बैठे ही मोबाइल से रेंट एग्रीमेंट तैयार कर सकते हैं और यह पूरी तरह से कानूनी मान्यता प्राप्त भी होगा। अब न तो अलग से स्टाम्प पेपर ढूँढ़ने की जरूरत है और न ही लंबी प्रक्रिया से गुजरने की।
कैसे बनेगा मोबाइल से रेंट एग्रीमेंट? सबसे पहले किसी रजिस्टर्ड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/kvs-recruitment-applications-begin-on-october-3-written-exam-in-december/

  1. उसमें मकान मालिक और किराएदार की पूरी जानकारी भरें।
  2. किराए की रकम, जमा राशि, बिजली-पानी का बिल और अन्य शर्तें तय करें।
  3. एग्रीमेंट का ड्राफ्ट अपने मोबाइल पर तैयार हो जाएगा।
  4. फिर ई-स्टाम्प और ई-साइन के जरिए इसे कानूनी मान्यता मिल जाएगी।
    क्यों है यह तरीका बेहतर?
    कोर्ट में मान्य और पूरी तरह से सुरक्षित
    समय और पैसे दोनों की बचत
    बिना किसी एजेंट या दलाल के
    कहीं से भी 24×7 उपलब्ध
    आज के समय में घर या दुकान का किराया नाम मोबाइल से बनवाना न सिर्फ आसान है बल्कि कानूनी रूप से भी सुरक्षित है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग अब डिजिटल रेंट एग्रीमेंट को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।
Editor CP pandey

Recent Posts

आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

सी श्रेणी के फीडबैक वाले मामलों पर विशेष ध्यान देकर ए श्रेणी में लाने के…

2 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और फरियादियों को राहत दिलाने के उद्देश्य…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 20 हजार रुपये

बरियारपुर की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कराई धनराशि वापस देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 30 हजार रुपये

भलुअनी साइबर पुलिस टीम की कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस के प्रति जताया आभार देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago

तीन दिन से ठप कुशीनगर की स्वास्थ्य व्यवस्था

12 अक्टूबर को लखनऊ में होगा घेरा डालो-डेरा डालो महा आंदोलन कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

गैस सिलेंडर की मरम्मत के दौरान हादसा, आग की चपेट में आए चार लोग; मेडिकल कॉलेज में भर्ती

गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, चार लोग झुलसे; बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल…

2 hours ago