कुख्यात अपराधी व गैंगस्टर कमलेश्वर की 33 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कुर्क

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा/ RKP NEWS) पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक  जनपद देवरिया के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी सदर,क्षेत्राधिकारी नगर एवं तहसीलदार सदर देवरिया द्वारा कुख्यात अपराधीकमलेश्वर प्रताप उर्फ अप्पू पुत्र उदय प्रताप सिंह सा0 मुण्डेरा बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरियाके एक मंजिला मकान जो उसके द्वारा अपने अपराध से अर्जित धन द्वारा बनवाया गया है, को थानाध्यक्ष तरकुलवा, स्थानीय कानूनगो, लेखपाल एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में मुनादी कराकर धारा-14(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 के तहत कुर्क किया गया। यह कुर्की की कार्यवाही श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय जनपद देवरिया के आदेश संख्या-1747/रीडर 2022, वाद संख्या-1209/2022 सरकार बनाम कमलेश्वर उर्फ अप्पू के अन्तर्गत धारा-14(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 के तहत की गई है। 
      ज्ञातव्य है कि अभियुक्त/ गैंग लीडर कमलेश्वर प्रताप उर्फ अप्पू पुत्र उदय प्रताप सिंह सा0 मुण्डेरा बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा एक संगठित गिरोह बनाया गया है, जो जनपद स्तर पर सक्रिय है । यह गिरोह अपने आर्थिक,भौतिक  एवं दुनियाबी लाभ हेतु मारपीट, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, फिरौती वसूलने एवं रंगदारी मांगने का अपराध करता है । ये अपराध गंभीर श्रेणी के अपराध हैं। इस गैंग का समाज में काफी भय एवं संत्रास है । इस गिरोह का गैंग लीडर/अभियुक्त कमलेश्वर प्रताप उर्फ अप्पू क्षेत्र में लूट करने, फिरौती एवं रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है । यह अपराध के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षो से लगातार सक्रिय है। इसके द्वारा कारित किये गये अपराधों के दृष्टिगत वर्ष 2017 में पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया के अनुमोदनोपरान्त इसकी हिस्ट्रीशीट खोली गयी। कमलेश्वर व उसके गैंग के द्वारा किए जाने वाले अपराधों के दृष्टिगत उसके उपर वर्ष 2016 में जिलाधिकारी देवरिया द्वारा गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी।

कमलेश्वर उर्फ अप्पू का आपराधिक इतिहास निम्नवत है–

  1. मु0अ0सं0 161/12 धारा 147/148/386/504/506 भादवि थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
  2. मु0अ0सं0 209/13 धारा- 147,323,504,506 भादवि व 3(1) 10 SC/ST Act थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
  3. मु0अ0सं0 684/12 धारा 147/504/506 भादवि थाना कसया जनपद कुशीनगर
  4. मु0अ0सं0 664/2015 धारा-147,148,504,506,307 भादवि,थाना-कसया,कुशीनगर
  5. मु0अ0सं0 1144/2015 धारा-147,342,323,379,386 भादवि थाना-हाटा,कुशीनगर
  6. मु0अ0सं0 1219/2015 धारा 419/420/386 भादवि थाना कसया जनपद कुशीनगर
  7. मु0अ0सं0 1220/2015 धारा 419/420/386 भादवि थाना कसया जनपद कुशीनगर
  8. मु0अ0सं0 04/2016 धारा 147/307/323/504/506 भादवि थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
  9. मु0अ0सं033/16 धारा-147,323,504,506,395 भादवि थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
  10. मु0अ0सं0 144/2016 धारा- 3(1) गैंगस्टर अधिनियम थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
  11. मु0अ0सं098/19 धारा-387,504,506,507 भादवि थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
  12. मु0अ0सं0 13/20 धारा-323,387,392,504,507 भादवि थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
  13. मु0अ0सं0 781/2020 धारा-143,186,341,353 भादवि थाना-कसया,कुशीनगर
  14. मु0अ0सं0 199/2021 धारा-386,504,506 भादवि थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
  15. मु0अ0सं0 865/2021 धारा-147,384,323,504,506 भादवि थाना-कसया,कुशीनगर
RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

8 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

8 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

8 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

17 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

18 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

18 hours ago