कुर्ला (प.)के नरिमन हाऊस के अवैध गेस्ट हाऊस के नवनिर्माण पर नोटिस दिए…वसूली की और चुप्पी साध ली,

एक-दूसरे पर पासा फेंक रहे एल विभाग मनपा के सहाय्यक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार व कनिष्ठ अभियंता मनोज हुलगे,

मुंबई( राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला एल विभाग मनपा एक-दूसरे पर पासा फेंकने में माहिर हैं। अधिकारियों की आंखों के सामने रहिवाशी इलाके मे आरसीसी लोड बेरिंग अनिवासी लोजिंग बोर्डिंग इमारतें बनकर खड़ी हो जाती हैं लेकिन वसूली के चक्कर में नोटिस-दर-नोटिस का खेल चलता रहता है। कुर्ला के प्रभाग -168 सर्वेश्ववर मंदिर के पिछे सीटीएस न.585 कुर्ला भाग -4 नरीमन हाऊस एलबीएस मार्ग के भूमाफिया रहमान द्वारा लोडबेरिंग इमारत का मामला उभरकर सामने आ रहा हैं।

यहा हालात ऐसे है कि कुर्ला तक्यावार्ड का यह आवासीय इलाका तो धीरे-धीरे व्यावसायिक क्षेत्र में तब्दील होने जा रहा है। यहा पर बन रही 22 रूम के चार मंजिला आरसीसी लोड बेरिंग गेस्ट हाऊस के इमारत का है। यहां 16 जनवरी 2024 को 354 -A स्टॉप वर्क नोटिस देने के बाद भी कोई कार्रवाई न तो एल विभाग मनपा ने की और न कुर्ला पुलिस थाने ने इस बारे में एमआरटीपी के तहत एफआईआर दर्ज की है।

सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार करिब सात महिने बित चुके है अब तक उक्त अवैध गेस्ट हाऊस के नवनिर्माण को स्पिकिंग ऑर्डर भी जारी नही हुई है। जो की 354 नोटीस देने के बाद इमारत की यथास्थिती बनी रहनी चाहीए मगर नोटीस देने के बाद दिन दुगुनी रात चौगुनी के हिसाब से चार मंजिला आरसीसी लोडबेरिंग गेस्ट हाऊस इमारत बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है और उक्त इमारत के कार्य रुकवाने की भी औपचारिकता पूरी करने नही पहुचे विभागीय अभियंता किरण कुमार अन्नमवार व मनोज हुलगे इससे पहले भी
एल विभाग मनपा प्रभाग -168 मे कोरोना काल से ही उक्त क्षेत्र में नियम विपरीत अवैध निर्माणों का सिलसिला जारी रहा। इस मामले में किरण कुमार अन्नमवार ने उक्त अवैध नवनिर्माणो के खिलाफ रिप्लाय (जवाबी)कारवाई फाईल नही की है। इस पर जल्द सुनवाई होनी चाहीए । वहीं, इन सभी मामलों में कुर्ला एल विभाग मनपा के सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर भी मौन साधे हैं।
सूत्र द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार कुर्ला एल विभाग महानगरपालिका मे करनिर्धारक संकलक अधिकारी बाजीराव कर्मे द्वारा बोगस कागज पत्र के आधार पर एसेसमेंट बना दिया है जिससे मनपा एल विभाग भ्रष्टाचार मे लिप्त है यह कहना गलत नही होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

20 minutes ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

2 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

3 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago