सिकन्दरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) सरकार द्वारा पराली न जलाने के दिए जा रहे निर्देश के बाद भी किसानों द्वारा जलाए जा रहे पराली पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों किसानों के ऊपर जुर्माना जमा करने का नोटिस जारी किया है । ज्ञात हो कि केंद्र व प्रदेश सरकार पराली से हो रहे नुकसान को लेकर काफी सतर्क है बावजूद इसके कोथ में राजकुमार, स्वामी नाथ, देवनाथ ,परमज्योतिया देवी के खिलाफ 5 हजार कठौड़ा में अंकुर राय ,अर्चना देवी, लाल मुन्नी देवी ,बृजनाथ ,श्री भगवान पर भी 5 हजार का जुर्माना लगाया है ।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित मालियात के हिसाब से जुर्माना निर्धारित किया जा रहा है अगर किसी भी किसान द्वारा खेत में पराली जलाई गई तो उनके खिलाफ नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला जाएगा उन्होंने किसानों से पराली न जलाने का अपील किया ।
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…
जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…