डीएम के अवकाश घोषित किये जाने के बावजूद विद्यालय खोलने पर नोटिस

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में बीएसए हरिश्चंद्र नाथ द्वारा इण्डियन पब्लिक स्कूल भीखमपुर रोड, देवरिया का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के कक्षा 08वीं तक के समस्त विद्यालयों को छात्र-छात्राओं के हितों के दृष्टिगत बन्द किये जाने सम्बन्धी निर्गत आदेश के बावजूद विद्यालय संचालित पाया गया। बीएसए ने प्रबन्धक / प्रधानाध्यापक, इण्डियन पब्लिक स्कूल भीखमपुर रोड, को प्रशासनिक / विभागीय आदेशों का उल्लंघन किये जाने के सापेक्ष स्पष्टीकरण प्रस्तुत किये जाने जाने के निर्देश दिए।

बीएसए ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में इस विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमे विद्यालय संचालित पाया गया। उक्त कृत्य से यह स्पष्ट होता है कि इनके द्वारा प्रशासनिक एवं विभागीय आदेशों का उल्लंघन एवं घोर लापरवाही अनुशासनहीनता एवं मान्यता हेतु निर्गत शासनादेशों के स्पष्ट उल्लंघन का द्योतक है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रश्नगत प्रकरण के सम्बन्ध में लिखित अभिकथन एवं मान्यता से सम्बन्धित समस्त साक्षयों सहित पत्र प्राप्ति के 02 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें प्राप्त स्पष्टीकरण प्रभावी नही पाये जाने की दशा में संस्था के विरूद्ध नियमानुसार कार्यावाही प्रस्तावित कर दी जायेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबन्धक / प्रधानाध्यापक की तय की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

45 minutes ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

53 minutes ago

सुबह-सुबह सख्त हुई देवरिया पुलिस, 3 घंटे में 18 स्थानों पर सघन जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों…

1 hour ago

बिहार भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के…

2 hours ago

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

3 hours ago

नेपाल बस हादसा: धादिंग में 18 मौतें, 25 घायल

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…

3 hours ago