एसी आई बी ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सौ लोग हुए लाभान्वित
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को रसड़ा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मन्दा गांव में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 महिला पुरुषों का नेत्र परीक्षण किया गया । संयोजक एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के राज्य निर्देशक जगदम्बा प्रसाद सिंह ने बताया कि, अखण्ड ज्योति आई हास्पिटल के साथ मिलकर रविवार को प्राथमिक विद्यालय पर लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कराया गया। साथ ही एक दर्जन लोगों का कल आपरेशन होगा।
इस मौके पर जिला प्रभारी विजेन्द्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, संजीव सिंह, कन्हैया यादव,डा० पूजा गिरी, राजेश, संजीव कुमार यादव ने निःस्वार्थ भाव से सभी लोगों का सेवा किया।
नेत्र परीक्षण के बाद इनको सोमवार को बलिया रेफर किया गया। राम सूरत चौहान, शिवमुनि शर्मा,शुशीला देवी, रामावती देवी, सरस्वती देवी, उर्मिला देवी,दीना राम,बनवारी राम,लालु राम, फुलवारी देवी आदि मरीजों का नेत्र परीक्षण के बाद आपरेशन के लिए बलिया भेजा गया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार इश्तियाक अहमद व पत्रकार संतोष सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…