जनपद स्तरीय हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

जनपद के 713 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभा किया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत गंगराई में स्थित एम जी एम इंटर कॉलेज के परिसर में रविवार को जनपद स्तरीय हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में जनपद के कुल 713 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया l कार्यक्रम का आयोजन तीन स्तरों प्राथमिक स्तर,जूनियर स्तर और सीनियर पर किया गया जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l प्रश्न पुस्तिका को विभिन्न विद्यालयों से आएं प्रधानाचार्य एवं अध्यापक अध्यापिकाओं के सम्मुख खोला गया और उन्हें छात्र छात्राओं के बीच वितरण किया गया। प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज गंगराई ,एम एन ए पब्लिक स्कूल बरगदही ,श्री शिवपूजन दास स्मारक विद्यालय बेलवा बुजुर्ग , शिव जपत सिंह जनता इंटर कॉलेज भिटौली ,सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज भिटौली दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा ,जेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अगयां, वी पी एम एकेडमी धरमपुर, डॉक्टर आर एस के शिक्षण संस्थान पचरुखिया तिवारी, द होप पब्लिक स्कूल धरमपुर, गुरुकुल शिक्षा निकेतन श्याम नगर भैंसी ,पैरामाउंट इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर देवरवा, जोखन मणि त्रिपाठी इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर देवरवा सहित जनपद के तमाम विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभा किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालय के प्रधानाचार्य अध्यापक अध्यापिकाएं छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

8 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

9 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

9 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

9 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

9 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

11 hours ago