काग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव 24 सितंबर से नामांकन, 19 अक्टूबर को मिलेगा नया प्रेसिडेंट

नयी दिल्ली ।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने आधिकारिक तौर पर सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी यानी एआईसीसी अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

शशि थरूर ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। जिसके बाद कहा जा रहा था कि जी 23 कैंप की तरफ से उन्हें अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाया जा रहा है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि थरूर के नाम की कोई चर्चा नहीं हुई है और ये थरूर का खुद का फैसला है। इस साल मई में पार्टी के ‘चिंतन शिविर’ के दौरान कांग्रेस ने उदयपुर डिक्लेकेशन को अपनाया और इस घोषणा के अनुसार लागू किए जाने वाले “संगठनात्मक सुधारों” में से एक एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत था। जबकि ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नियम कभी लागू नहीं हुआ क्योंकि सचिन पायलट डिप्टी सीएम और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष दोनों थे, कमलनाथ के साथ भी ऐसा ही था। लेकिन  यह सब उदयपुर के प्रस्ताव के साथ बदल गया जब यह तय किया गया कि एक पद के लिए एक व्यक्ति ही होगा। लेकिन गहलतो के बयान के बाद ऐसे भी संकेत मिले हैं कि वे अध्यक्ष के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी काबिज रहेंगे।  जारी अधिसूचना में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुच्छेद XVIII के प्रावधान के तहत निहित शक्ति के तहत पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव के अनुसार होने की घोषणा की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोतकांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे हैं। वो पार्टी में दोहरी भूमिका निभाने को तैयार हैं। वहीं कांग्रेस के नाराज कैंप जिसे जी 23 कहा जाता है, अध्यक्ष पद को लेकर एकमत नहीं है।

अध्यक्ष पद के कांग्रेस की  अधिसूचना के अनुसार तिथि

चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। 

नामांकन पत्रों की जांच की तिथि एक अक्टूबर को होगी।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर होगी।

एक से अधिक उम्मीदवार होने पर चुनाव 17 अक्टूबर को होगा।

19 अक्टूबर को मतगणना और परिणामों की घोषणा होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

18 minutes ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

1 hour ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

1 hour ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

2 hours ago

सिकंदरपुर में मार्च माह का बिजली रोस्टर जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…

2 hours ago

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

8 hours ago