सन्दर्भों के निस्तारण हेतु नोडल अधिकारी नामित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में आये दिन आई0जी0आर0एस0, थाना दिवस, तहसील दिवस में लगातार मिल रही शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी रमेश रंजन ने टीम गठित कर निर्देशित किया है कि, रोस्टर अनुसार सम्बंधित थानों में अपरान्ह 2.00 बजे से 4.00 बजे तक सम्बंधित तहसील के उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, एवं थाना प्रभारी निरीक्षक उपस्थित रहकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे। इस हेतु तहसीलवार नामित नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित हो कर कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगें, ताकि लंबित शिकायतों का निस्तारण हो सके।
जिलाधिकारी ने उक्त निर्देश के क्रम में तहसीलवार नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाण्डेय को नियुक्त किया गया है, जो
9 फरवरी से 24 फरवरी तक तहसील पड़रौना, कसया,एवं हाटा अंतर्गत आने वाले थानों में शिकायतों के निस्तारण में लगे अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगीं।
इसी प्रकार पर्यवेक्षण हेतु नामित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवीदयाल वर्मा द्वारा भी 9 फरवरी से 24 फरवरी तंक तहसील कप्तानगंज, खडडा व तमकुहीराज अंतर्गत आने वाले थानों में लंबित मामलों के निस्तारण में लगे अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगें।
जिलाधिकारी ने उक्त रोस्टर अनुसार शिकायतों के निस्तारण हेतु नामित अधिकारियों/नोडल अधिकारियों को दिए गए, निर्देशो का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिए हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

8 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

8 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

9 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

9 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

9 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

9 hours ago