किसान सम्मान निधि की अगली क़िस्त हेतु बैंक खाते को आधार से लिंक कराए

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने जनपद के समस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभान्वित कृषकों को सूचित किया है कि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत भारत सरकार द्वारा आगामी किश्त प्राप्त करने हेतु बैंक खाते का आधार से लिंक होना अनिवार्य है। उन्होनें बताया है कि ऐसे लाभार्थी कृषक, जिनके बैंक खाते में आधार अपडेट नहीं है एवं एपीसीआई नहीं कराया गया है। उनकी अगली किस्त का भुगतान रूक सकता है। जनपद में एपीसीआई न कराने वाले कृषकों की संख्या लगभग 80000 है। ऐसे किसानों की समस्या के समाधान के लिए इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक ( डाकघर ) द्वारा रू० 100/- में किसानों का खाता खोलने का कार्य किया जा रहा है। ये खाते आधार के साथ एपीसीआई करते हुए खोले जायेगें।
इसके लिए सभी किसान भाई उप कृषि निदेशक कार्यालय रामपुर फार्म, हरका चौक, पडरौना कुशीनगर अथवा अपने नजदीकी डाकघर पर आधार कार्ड की छायाप्रति एवं मोबाइल के साथ सम्पर्क करें ताकि उनकी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्तें अनवरत प्राप्त होती रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago