नोडल अधिकारी ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । वृक्षारोपण जन अभियान 2024-25 अन्तर्गत 20 जुलाई 2024 से प्रारम्भ होने वाले पौधरोपण अभियान को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, वाह्य सहायतित परियोजना/विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग, उ.प्र. शासन पनधारी यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान लक्षित विभागों को निर्देश दिया कि प्रदेश में 36.50 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य तक ही सीमित न रहें, विभागीय परिसम्पत्तियों में यदि पर्याप्त स्थान उपलब्ध है और वह स्थान पौधरोपण के लिए उपयुक्त है तो लक्ष्य से अधिक पौधे रोपित कराने का प्रयास करें।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने 20 जुलाई 2024 से प्रारम्भ होने वाले पौधरोपण अभियान के लिए की गई तैयारियों को विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि शासन द्वारा जनपद के लिए 70.68 लाख पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभागवार निर्धारित लक्ष्य की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि जनपद की नर्सियों में पर्याप्त संख्या में पौधे उपलब्ध हैं। वन विभाग द्वारा लक्षित विभागों को इंडेंट जारी कर दिया गया है और विभागों द्वारा पौधों का उठान भी कर लिया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में पौधरोपण अभियान को सफल बनाने हेतु न्याय पंचायतवार नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं। अभियान के दौरान सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
डीएम ने बताया कि पौधरोपण अभियान में नवीन पहल के तहत कई स्थानों पर कलस्टर के रूप में पौध रोपित कर वन के साथ-साथ 04 स्थानों पर वेट लैण्ड विकसित किये जाएंगे। डीएम ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ ब्लाक तेजवापुर की ग्रामसभा कटहा से होगा। जहां पर प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री श्री सुरेश राही द्वारा पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश किया जायेगा जिसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। डीएम ने बताया कि मा. प्रधानमंत्री जी प्रेरणा से ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ अभियान का जिले में विभिन्न प्लेटफार्म से व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को पौधरोपण हेतु जागरूक किया गया है।
नोडल अधिकारी ने कहा कि डीएम के नेतृत्व में जिले में बहुत अच्छी तैयारी की गई है। श्री यादव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कि आप सभी के सक्रिय सहयोग से हरित उत्तर प्रदेश का यह लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा कि आमजन व विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को पौधरोपण के लिए प्रेरित कर पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
बैठक के दौरान लक्षित विभागों द्वारा पौधरोपण के लिए की गयी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। जबकि बैठक का संचालन प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग बी. शिव शंकर ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा, डीडीओ राज कुमार, ईओ नगर पालिका प्रमिता सिंह, उप जिलाधिकारी महसी अखिलेश कुमार सिंह, पयागपुर दिनेश कुमार, नानपारा अश्वनी पाण्डेय, सीओ पयागपुर हीरा लाल कनौजिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

33 minutes ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

1 hour ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

2 hours ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

2 hours ago

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण की तैयारी तेज, अवैध निर्माणों पर लगेंगे लाल निशान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…

2 hours ago

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सतर्कता बरतें पुलिसकर्मी: डीएम-एसपी

बलिया में स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग, 20 पोलिंग…

2 hours ago