नोडल अधिकारी ने ग्राम भगवानपुर में बाढ़ प्रभावितों को बांटा राहत किट

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के नोडल अधिकारी/कृषि सचिव अनुराग यादव जी द्वारा जनपद में आई बाढ़ के उपरांत राहत कार्य एवं आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 388 गांव बाढ़ में प्रभावित हुए,जिसमें की 304 गांव मैरून्ड हुए। जनपद में बाढ़ से बचाव के लिए कुल 222 नावें एवं 51 मोटर बोट लगाई गई। बाढ़ के उपरांत प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

कृषि सचिव/नोडल अधिकारी द्वारा प्रभावित परिवारों को समय से राहत पहुंचाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ के दौरान हुए नुकसान का आकलन करते हुए शासन से धनराशि मांग किए जाने का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण जो विकास कार्य, बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई हैं,उसका भी आकलन करते हुए पुनः विकास कार्य को पटरी पर लाए जाने के लिए कार्ययोजना बनाएं। जनहानि,मकान क्षतिग्रस्त, पशु हानि पर पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। बाढ़ के पानी के उतरने के बाद ग्रामों में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। इसके लिए सभी बाढ़ प्रभावित घरों में ओआरएस पैकेट, क्लोरीन की गोली वितरित कर दिया जाए। बाढ़ कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहे।

इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत भगवानपुर में जाकर बाढ़ प्रभावितों से वार्ता की गई तथा राहत सामग्री किट बांटी गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योति गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

13 minutes ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

14 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

14 minutes ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

14 minutes ago

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

1 hour ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago