लापता 10 वर्षीय बालक अरबाज अली का अब तक नहीं चला सुराग, माता-पिता बदहवास

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से लापता हुए 10 वर्षीय बालक अरबाज अली का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। दिसंबर माह में रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हुआ यह बच्चा अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिससे उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मायूसी का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित परिवार ने अपने बेटे के लापता होने की लिखित सूचना 10 दिसंबर 2025 को रामगढ़ताल थाने में दी थी। इसके बावजूद कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। परिजन लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक बच्चे की बरामदगी को लेकर कोई सकारात्मक जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रेस क्लब में परिजनों की गुहार

इस मामले को लेकर प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरबाज अली के पिता नासिर अली भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि उनका बेटा हंसता-खेलता घर से निकला था, लेकिन अचानक लापता हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को तहरीर देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

नासिर अली ने यह भी बताया कि वे एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं और अपने बेटे की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन, पुलिस और समाज से अपील की कि उनके बेटे को खोजने में सहयोग किया जाए।

बच्चे का हुलिया

लापता बालक अरबाज अली का विवरण इस प्रकार है:

उम्र: लगभग 10 वर्ष
रंग: गोरा
लंबाई: लगभग 4 फीट 5 इंच

परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को यह बच्चा कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत मोबाइल नंबर 7393095465 पर संपर्क करें, ताकि परिवार को राहत मिल सके और उनके घर में फिर से खुशियां लौट सकें।

Karan Pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

8 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

8 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

9 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

9 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

9 hours ago