प्रधानमंत्री आवास के चयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं-अभय कुमार

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार यादव ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी गण द्वारा अवगत कराया गया है, कि जनपद के ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत लक्ष्य प्राप्त हुआ, जिसका सत्यापन ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें अपात्र लाभार्थियों को रिमांड करने के लिए कुछ ग्राम पंचायतों के प्रधान गण द्वारा ग्राम सभा की बैठक नहीं बुलाई जा रही है, और न ही प्रधानमंत्री आवास के चयन में सहयोग किया जा रहा है, जिस कारण प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष आवास की स्वीकृति नहीं होने पर उच्चाधिकारियों द्वारा रोष व्यक्त किया जा रहा है। जबकि यह योजना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। प्रधानमंत्री आवास के चयन हेतु खण्ड विकास अधिकारी गण द्वारा अनेकों बार आपको लोगों निर्देशित करने के बाद भी, आप लोगों द्वारा प्रधानमंत्री आवास के चयन में शिथिलता बरती जा रही है, इस प्रकार आप द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की जा रही है, एवं शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में रूचि नहीं ली जा रही है, जो आपके पदीय दायित्वों के निर्वहन में चूक किया जा रहा है, यह स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक है ।
उक्त के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधान, समस्त ग्राम पंचायत सचिव द्वारा सहायक विकास अधिकारी पंचायत से अपेक्षा किया है कि, प्रधानमंत्री आवास के चयन हेतु ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर पात्र लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास के लाभान्वित करने हेतु, चयन में संयुक्त रूप से एक दूसरे का सहयोग करने का कष्ट करें | प्रधानमंत्री आवास के चयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, अन्यथा की दशा में आप लोग स्वयं उत्तरदायी होगें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

43 minutes ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

51 minutes ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

58 minutes ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

11 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

11 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

11 hours ago