संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में निपुण भारत के अन्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुयी।
बैठक में विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु चर्चा की गईl बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प द्वारा संतृप्त विद्यालयों के प्रगति तथा असंतृप्त विद्यालयों की समीक्षा की गई।
बैठक मे जनपद में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों, परिषदीय मान्यता प्राप्त, गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को टीचर प्रोफाइल, छात्र प्रोफाइल व स्कूल प्रोफाइल के प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गयाl जिस पर जिलाधिकारी ने तीन दिवस के अंदर समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों को निर्देश दिया कि विद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं का विवरण अनिवार्य रूप से यू डाइस पर अपलोड कर दिया जाए।
समीक्षा बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोवेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, डायट प्राचार्य सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…